Rajasthan news

 Study Govt Exam

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: राजस्थान में 10वीं-12वीं पास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिन के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है और आवेदन फॉर्म जिलेवार आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिलेवार विज्ञप्ति के अनुसार, हर जिले की आवेदन अंतिम तिथि अलग-अलग तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के पदों पर चयन किया जाएगा और नियुक्तियां संबंधित जिलों में की जाएंगी।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाम: महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान
पदों के नाम: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन
कुल पद: 1000 से अधिक
नियुक्ति स्थान: संबंधित गृह जिला (राजस्थान)
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/12वीं पास
पात्रता: केवल राजस्थान की महिला अभ्यर्थी
आवेदन माध्यम: ऑफलाइन
चयन प्रक्रिया: मेरिट सूची के आधार पर
ऑफिशियल वेबसाइट: wcd.rajasthan.gov.in

Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 न्यूज़ अपडेट

राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक कार्यालय द्वारा जिलेवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए महिला अभ्यर्थी वही आवेदन कर सकती हैं जो चयनित आंगनबाड़ी केंद्र के संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी हों। इच्छुक महिलाएं संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय या आधिकारिक पोर्टल से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं।

Rajasthan Anganwadi 2025 Application Fee

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी महिला उम्मीदवार इस भर्ती में बिना शुल्क के आवेदन कर सकती हैं।

Rajasthan Anganwadi 2025 आयु सीमा

साथिन पद के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद हेतु आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त और विशेष योग्यजन वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

  • सहायिका/कार्यकर्ता पद के लिए आयु: 18 से 35 वर्ष
  • साथिन पद के लिए आयु: 21 से 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग की महिलाओं को छूट: 5 वर्ष

    Rajasthan Anganwadi 2025 शैक्षणिक योग्यता

    साथिन के पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।

    • सहायिका/कार्यकर्ता के लिए योग्यता: 12वीं पास
    • साथिन के लिए योग्यता: 10वीं पास

      Rajasthan Anganwadi Bharti के लिए आवश्यक दस्तावेज

      • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
      • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हस्ताक्षर
      • निवास प्रमाण पत्र
      • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
      • पहचान पत्र या राशन कार्ड
      • RSCIT प्रमाण पत्र (यदि हो)
      • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
      • अन्य कोई लाभ संबंधित दस्तावेज

        Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

        महिला उम्मीदवारों को सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अपने जिले की आंगनबाड़ी भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा और पात्रता की पुष्टि करनी होगी। फिर, वेबसाइट या कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे भरना है। आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी संलग्न करें। फिर इसे एक लिफाफे में बंद करके नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय प्रारूप में भेजना होगा। आवेदन अंतिम तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।

        Official Notification- प्रतापगढ़भीलवाड़ानागौरउदयपुरहनुमानगढ़धौलपुरबीकानेरकरौलीभरतपुर प्रथमभरतपुर सेकंडराजसमंदसिरोहीसवाई माधोपुर

        WhatsApp GroupJoin Now
        Telegram GroupJoin Now

        Post a Comment

        Previous PostNext Post

        Rajasthan news

          Study Govt Exam Home Latest Notifications Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: राजस्थान में 10वीं-12वीं पास के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ...